April 25, 2024

भाजपा युवा मोर्चा ने उपाध्यक्ष किया नियुक्त

Alive News Photo : अजरौंदा मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाने पर  पंकज जैन का स्वागत करते युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा सोहन पाल व भाजपा युवा नेता अमन गोयल।
Alive News Photo : अजरौंदा मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाने पर पंकज जैन का स्वागत करते युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा सोहन पाल व भाजपा युवा नेता अमन गोयल।

फरीदाबाद : युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा सोहन पाल, भाजपा युवा नेता अमन गोयल व भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अजरौंदा राकेश सूरी की अध्यक्षता में पंकज जैन को अजरौंदा मंडल युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश सूरी ने कहा कि पंकज जैन की नियुक्ति के साथ अजरौंदा मंडल युवा मोर्चा और भी मजबूत होगा।

इस मौके पर एल सी जैन, सुरेश चंद जैन, अरूण चौहान, शैलेश जैन, अश्वनि भारद्वाज, नवनीत, अनूप भड़ाना, नेत्रपाल चौहान, जगदीश जैन, सतीश जैन, रविंद्र बैसला और संजीव आदि लोग मौजूद थे।