April 30, 2024

भाजपा पार्टी ईमानदार एवं मेहनती पदाधिकारियों को कभी अनदेखा नही करती : अजय गौड

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त चेयरमैन अजय गौड का आज रेजीडेन्स वेलफेयर कौसिल सैक्टर 17 की कार्यकारिणी कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सैक्टर 17 उनके निवास पर जाकर उनको फूलो का गुलदस्ता भेंट कर मुबारक बाद दी। इस अवसर पर कौंसिल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि अजय गौड की पहचान एक मेहनती एवं ईमानदार छवि की है और उन्होंने भाजपा में पिछले काफी वर्षो से अपनी सेवाएं दी है और उसी का प्रतिफल है कि आज उन्हें इस पद से सुशोभित किया गया। उन्होंने कहा कि आज सैक्टर 17 भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है जहां पर इतना बड़ा पद लेकर अजय गौड आये है जिसके लिए पूरा ही सेक्टर 17 अजय गौड को मुबारकबाद देते है साथ ही वह हरियाणा के ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृृष्णपाल गूर्जर व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला सहित राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भी आभार जताना चाहेंगे जिन्होंने हमारे क्षेत्र के इस नौजवान को इतनी बड़ी पदवी से सुशोभित किया है और हमे पूर्ण विश्वास है कि अजय गौड इस पद पर रहते हुए सदैव पार्टी के प्रति वफादार बने रहेंगे।
आर के चिलाना पैटर्न  व प्रधान धमेन्द्र कौशिक प्रधान ने कहा कि अजय गौड ने पिछले काफी वर्षो से चीफ एडवाईजर के रूप में कौसिल में अपनी सेवाए दी है और उन्होंने सदैव सेक्टर 17 के विकास कार्यो में सदैव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमैन अजय गौड ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हुं वह पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की बदौलत हुं और आप सभी का प्यार और सहयोग जो मुझे सदैव मिला है उसी के कारण आज इस पद से सुशोभित किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ईमानदार एवं मेहनती पदाधिकारियों की कभी भी अनदेखी नहीं की जाती है और उन्हें पार्टी सदैव सम्मान देने में कोई कोर कसर नहीं छोडती है।
इस मौके पर एन.एस.बग्गा, ब्रिगेडियर सेतिया, रविन्द्र ठक्कर, पंकज, विजय गौड, जे के गुप्ता, राजेश आहुजा, जगन लाल, आर के चिलाना,  धर्मन्द्र कौशिक, एस.सी.जैन, बी पी एस पुण्डिर, शिव शंकर भारद्वाज, अशोक अरोडा, करनदीप डागर, वेद कौशिक,  संतोष अग्रवाल सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे।