May 5, 2024

भागवद गीता हमें मानव कल्याण आध्यात्म का सदेंश देती है : मनीराम शर्मा

Nuh /Alive News : जिला स्तरीय गीता जयंती के उपलक्ष्य में स्थानिय हिंदु हाई स्कूल से भव्य शौभा यात्रा निकाली गई। इस भव्य शौभा यात्रा को उपायुक्त मनीराम शर्मा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भव्य शौभा यात्रा पूरे नूंह शहर से होते हुए मेवात मॉडल स्कूल पहुॅची। इस शौभायात्रा का आयोजन बैंड बाजे के साथ किया गया। जिसमें स्कूल की छात्र-छात्राओं सहित सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने गीता का उपेदश व कृष्ण सुदामा मिलन, वेद व्यास, चक्र धारी कृष्ण, श्रीमद भगवत गीता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश झाकियों के माध्यम से दिया। जिसमें जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों सहित समाज सेवी लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर उपायुक्त मनीराम शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को समझाते हुए बताया कि आत्मा अजर अमर है वह न कभी पैदा होती है ना ही वह कभी मरती है। श्रीमद भगवत गीता को पढने से त्रिलोकी नाथ के दर्शन हो जाते है। गीता सभी धर्मो का सार है। यह केवल मानव कल्याण आध्यात्म का सदेंश भी देती है। हमारी इसी भूधरा पर भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर अर्जुन को भगवत गीता का संदेश दिया था। उन्होंने बताया कि सरकार आगामी स्तर पर स्कूलों में गीता को पाठय क्रम में शामिल करने जा रही है जो हमारे लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि गीता एक पवित्र ग्रंथ है यह मनुष्य को जीवन जीने की शिक्षा देता है। गीता का सार है कि हमें अच्छें कर्म करते हुए जीवन यापन करना चाहिए। मनुष्य को फल की इच्छा नही करनी चहिए। गीता ग्रंथ को मानवता का कल्याण करने वाला ग्रंथ कहा गया है। जिसमें जीवन जिने के लिए अच्छे कर्म करने की प्ररेणा दी गई है। इस अवसर पर नगराधीश प्रदीप अहलावत, तहसीलदार बस्तीराम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दलबीर सिंह दहिया, नायब तहसीलदार शेरसिंह, डा. सुरेश मंडल अध्यक्ष, प्रकाशचंद सैनी मंडल उपायध्य, नरेंद्र पटेल, हिंदु हाई स्कूल के प्रिंसिपल बलबीर सिंह सहित अन्य भाजपा नेता व जिला प्रशासन सहित हजारों की तादाद में दर्शक उपस्थित थे।