October 28, 2026

बुधवार को आई 19 शिकायतों में से 6 शिकायतों का मौके पर ही हुआ निपटारा: उपायुक्त

Faridabad/Alive News : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।

बुधवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कमरा नंबर 106 में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त विक्रम सिंह ने नागरिकों की 19 समस्याएं सुनी तथा 06 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया।

इस अवसर पर एडीसी डॉ आनंद शर्मा, डीसीपी उषा, एसडीएम फरीदाबाद शिखा आंतिल, सीटीएम अंकित कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र, डीआरओ बिजेंद्र राणा, डीएसडब्ल्यूओ सरफराज खान, डीडब्ल्यूओ ममता शर्मा, रेवेन्यू से जितेंद्र सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।