Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की पुलिस ने आबिद खान व अशरफ खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 अक्टूबर को अपराध शाखा बॉर्डर की पुलिस गस्त पर थी, जिसने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवा बेचने वाले दो आरोपी सेक्टर-48 निवासी आबिद खान (उम्र 25) व अशरफ खान (उम्र 26) को 400 एमएल कोडीन फॉस्फेट सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बरेली उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित दवा को लेकर आये थे। दोनों आरोपी ऑटो चलाने का काम करते है और दवा को बेचने की फिराक में खड़े थे।

