April 18, 2024

निगम की लापरवाही से शहर रह सकता है स्मार्ट सिटी से मेहरूम

राजीव कालोनी गंदगी के ढ़ेर पर, लोग हो रहे डेंगू के शिकार

 

07 oct. Photo-1 (1)

 
फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल फरीदाबाद में चरमराई सफाई व्यवस्था न सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है बल्कि लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। शहर के सेक्टर-18 के साथ लगने वाली राजीव कालोनी पुरानी चुंगी पर गंदगी ढ़ेर लगा हुआ है जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

वही क्षेत्र में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर में रोजाना करीब सैकड़ों मवेशी मुंह मारते है। प्रशासन की लापरवाही के चलते उक्त कालोनी गन्दगी के ढेर में तब्दील होती जा रही है। सफाई न होने के कारण नालियों में रसायनिक गैस जैसी बदबू निकलती है। नालियों और सडक़ पर भरे गन्दे पानी के कारण डेंगू जैसी गम्भीर बीमारी फैल रही है।
क्या कहते है क्षेत्रवासी
राजीव कालोनी निवासी अभिषेक का कहना है कि क्षेत्र में पिछले काफी समय से सफाई नही हुई है जिसके कारण गंदगी का ढेर लगा हुआ है। गंदगी के कारण लोगों का आवागमन भी र्दूभर हो गया है।
वही समाजसेवी राकेश शर्मा का कहना है पुरानी चुंगी के पास लगे कूड़े करकट के ढेर से बदबू के कारण न सिर्फ लोगों निकलना मुश्किल हो गया है बल्कि कूड़े के ढेर पर आवारा पशुओं का जमावड़ा भी लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। सडक़ से आने-जाने वाले लोग कई बार इन आवारा पशुओं के शिकार बन जाते है।
वही सौरभ का कहना है कि कालोनी में गंदगी की समस्या को लेकर वे कई बार प्रशासन को अवगत करा चुके है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान ही नही दे रहा है जिसके कारण क्षेत्र की समस्या जस की तस बनी हुई है।