October 27, 2026

नशा तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने 159 ग्राम चरस के मामले में नशा उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को कुल्लू हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 अप्रैल को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने आयुष कश्यप निवासी नई दिल्ली को ग्रीन फिल्ड गुरूद्वारा से 159 ग्राम चरस के साथ काबू किया था। जिस संबंध में थाना सूरजकुण्ड में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामले दर्ज किया गया था। ।