May 1, 2024

दिवाली के पर्व पर किसान ने जलाई पराली, मामला दर्ज

Haryana/Alive News: सिरसा के गाँव मौजदीन में एक किसान दिवाली की आड़ में पराली जला रहा था। कृषि विभाग के एग्रीकल्चर सुपरवाइजर हेमंत सिंह ने बताया कि हरसेक की सेटेलाइट इमेज से गांव मौजदीन में पराली जलाने की लोकेशन प्राप्त हुई थी। रविवार रात को आठ बजे के करीब जब लोकेशन पर जाकर देखा तो गांव मौजदीन निवाासी बलदेव सिंह पुत्र किशन सिंह अपने खेत के अंदर धान की पराली में आग लगा रहा था।

मिली जानकरी के मुताबिक किसान बलदेव सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के एग्रीकल्चर सुपरवाइजर हेमंत सिंह ने बताया कि हरसेक की सेटेलाइट इमेज से गांव मौजदीन में पराली जलाने की लोकेशन प्राप्त हुई थी। रविवार रात को आठ बजे के करीब जब लोकेशन पर जाकर देखा तो गांव मौजदीन निवाासी बलदेव सिंह पुत्र किशन सिंह अपने खेत के अंदर धान की पराली में आग लगा रहा था। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। ऐसे में गांव मंगला में गश्त कर रहे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के ब्यानों के आधार पर किसान बलदेव सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।