May 2, 2024

एयर इंडिया विमान में तकनीकी खराबी से घंटों फंसे रहे यात्री

नई दिल्ली : करीब 400 यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय करीब आठ घंटे फंसे रहे जब शिकागो जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान ही नहीं भर सकी। इस फ्लाइट के जाने का समय बुधवार मध्य रात्रि करीब दो बजे तय था।

air-india-passengers-stranded_650x400_51456977135
यात्रियों को बताया गया कि तकनीकी कारणों से यह विलंब हो रहा है और फ्लाइट करीब 10 मिनट में उड़ान भरेगी, लेकिन इसके बाद घंटों गुजर गए। एयरलाइन की ओर से बताया कि यात्रियों को ब्रेकफास्ट ऑफर किया गया। गुरुवार सुबह एयरलाइन ने कहा कि विमान को बदला जाएगा और ताजा सुरक्षा जांच के बाद नए विमान में सामान स्थानांतरित करने में कुछ समय लगेगा। विमान के पोस्ट किए गए फोटो में कुछ यात्री खड़े दिखाई दे रहे हैं। कुछ यात्री सामान लेकर विमान छोड़ते हुए भी देखे गए।