April 27, 2024

डॉक्टर ने जांच के बहाने से जबरदस्ती लड़की के साथ किया ‘KISS’

मेरठ : यहां सहारनपुर में एक डॉक्टर ने टीनेजर लड़की को जबरदस्ती किस करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद लड़की के परिवारवालों ने डॉक्टर की सरेआम धुनाई की। डॉक्टर के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई गई है। ऐसे उठाना चाहा फायदा…

– घटना सहारनपुर के जनकनगर मोहल्ले की है।
– शुक्रवार दोपहर को नेहा (बदला हुआ नाम) के पेट में अचानक दर्द उठा।
– उसकी फैमिली ने उसे मोहल्ले के डॉक्टर सुरेश चंद्रा के पास दवा लेने के लिए भेज दिया।
– दोपहर के समय क्लीनिक बिल्कुल खाली था।
– इसी बात का फायदा उठाकर डॉक्टर ने नेहा के साथ बदतमीजी की।
– पीड़िता के मुताबिक डॉक्टर पेट देखने के अपने हाथ प्राइवेट पार्ट तक ले गया।
– उसके बाद उसने नेहा को जबरदस्ती किस कर लिया।
सरेआम हुई धुनाई
– 17 साल की नेहा रोते हुए बिना दवाई लिए ही अपने घर वापस लौट आई।
– उसने घर में डॉक्टर की हरकतों की शिकायत की।
– बेटी के साथ हुई बदतमीजी से गुस्साए परिजन मोहल्लेवासियों को साथ लेकर डॉक्टर के क्लीनिक पहुंच गए।
– वहां उन्होंने डॉक्टर को घेरा और जमकर धुनाई की।
– डॉक्टर की हरकत का पता चलते ही आसपास से गुजरने वाले लोग भी उस पर टूट पड़े।
– बाद में सभी ने मिलकर डॉक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डॉक्टर सुरेश चंद्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।