May 8, 2024

गौ सेवा हिन्दू धर्म में सबसे बड़ी सेवा है : सचिन शर्मा

Faridabad/Alive News : सोमप्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज संजय गांधी मैमोरियल नगर में गऊ सेवा के लिए अपना 30वां रिक्शा रवाना किया। इस अवसर पर सोमप्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। सचिन शर्मा ने क्षेत्रवासियों पूर्व सरपंच सतवीर व पी डी शर्मा सहित अन्य क्षेत्रवासियो के साथ मिलकर रिक्शा रवाना किया।

इस अवसर पर सचिन शर्मा ने कहा कि गौ सेवा हिन्दू धर्म में सबसे बड़ी सेवा मानी गयी है। उनहोंने कहा कि हिन्दू धर्म की संस्कृति आज क्षीण होती जा रही है। हिन्दू धर्म के कुछ लोग गौ माता को पालते हैं दूध निकालते है और फिर उन्हें बाहर सडक़ों पर छोड़ देते है। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगों पर सरकार को कड़ी कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए ताकि ऐसा वह ना करे और हमारी गाय सुरक्षित बच सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह गाय सेवा में अपना योगदान अधिक से अधिक दे ताकि इन गायों को बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि आज यह गाये कुछ लोगों के स्वार्थ के कारण आज हमारी गाय मौत के मुंह में समाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सच्ची गौ सेवाक है तो सबसे पहले गौ की गणना करे और आयोग द्वारा उनकी कोडिंग हो जिससे पता चल सके की गौ को किसने बाहर छोड़ा है। इस मौके पर पूर्व सरपंच सतवीर व पी डी शर्मा ने कहा कि सोमप्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट का यह कार्य वाकई में सराहनीय है और इस कार्य के लिए वह प्रधान सचिन शर्मा को भी मुबारकबाद देते है जिन्होंने युवा होते हुए इन कार्यो में अपनी अहम भूमिका निभा रखी है।

सचिन ने कहा कि सोमप्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट अपने चलाये हुए विभिन्न रिक्शों के माध्यम से रोजाना काफी मात्रा में खाद्य सामग्री एकत्रित कर हजारों गायों का पेट भरने का काम कर रहा है जिसके लिए वह शहरवासियों का भी आभार जताते हैं। इस अवसर पर बी एल शर्मा, पी सी शर्मा, ओमप्रकाश गेरा, सतवीर, सतपाल कंवर, ओ पी कपूर, सुभाष डोगरा, सुल्तान सिंह, निशा शर्मा, सतीश शर्मा व संस्था के सदस्य बिटटू यादव भी मुख्य रूप से मौजूद थे।