May 3, 2024

खजानी इंस्टीट्यूट में लोहड़ी पर्व की धूम 

फरीदाबाद : एनआईटी स्थित खजानी वूमैनस वोकेशनल इंस्टीट्यूट में लोहड़ी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर रंग बिरंगे परिधान पहने छात्राओं ने पंजाबी व पाश्चात्य संगीत पर खुब डोस व गिद्दा करके पूरे संस्थान में खूब धमाल मचाया।
छात्राएं सुन्दरी-मुन्दरीहोए तेरा कौन बेचारा होए लोहड़ी का परम्परागत गीत गाकर पूरे वातावरण में एक अलग ही छठा बिखेर दी। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी एवं संस्थान की सैंटर हेड रसमीत सिंह ने कहा कि यह पर्व जीवन में उल्लास बिखेरने वाला पर्व है।
उन्होंने कहा कि लोहड़ी खुशहाली का संदेश लेकर आती है और नए साल का यह पहला त्यौहार लोगों के दिलों में खुशिया भर देता है। इस उत्सव को पंजाबी समाज बहुत ही जोश से मनाता है। लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्यौहार है और यह मकर संक्राति से एक दिन पहले मनाया जाता है।
इस त्यौहार को मनाने का उद्देश्य छात्राओं को भारत के त्यौहार और संस्कृति से रूबरू कराना है।