May 7, 2024

ओडिशा भीषण लू की चपेट में, तकरीबन 45 लोगों की मौत

भुवनेश्वर 19 अप्रैल  : ओडिशा का पूरा पश्चिमी क्षेत्र इस समय जबर्दस्त गर्मी और लू की चपेट में है। राज्य के सोनेपुर में तो पारा 46 डिग्री को छू गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने का अनुमान जताया है।

भीषण लू के कारण राज्य में 45 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। ओडिशा के विशेष राहत कमिश्नर प्रभात रंजन मोहापात्र ने बताया, ‘राज्य में लू के चलते करीब 45 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है।’ हालांकि राज्य सरकार ने लू के चलते राज्य में कोई भी मौत होने से इनकार किया है। विशेष राहत कमिश्नर (एसआरसी) पीके मोहापात्र ने कहा, ‘लू से मौत के कथित 45 मामलों में से 12 की जांच जिला कलेक्टरों की ओर से कराई गई थी, इसमें से कोई भी मौत गर्मी और लू के कारण होने की बात सामने नहीं आई है।’

Untitled-1

ओडिशा में इस समय अधिकतम तापमान, सामान्‍य से काफी ऊपर चल रहा है। सोनेपुर में सर्वाधिक 46 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके बाद सुंदरगढ़ (45डिग्री) और भवानीपटना (44.4 डिग्री ) का स्‍थान आता है। टिटलागढ़ में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के 16 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा।