May 5, 2024

एक छोटा पौधा आज वट वृक्ष बनकर लोगों की सहायता कर रहा है : मोहन भाटिया

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद भाटिया सेवक समाज पंजी, फरीदाबाद द्वारा राजेन्द्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केन्द्र, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा मोतिया बिन्द निवारण हेतू नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, रोटरी फरीदाबाद ईस्ट के सहयोग से लगाया गया जिसमें 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की जांच की गयी। शिविर में 131 रोगियों की आखों की जांच की गयी तथा दवाई नि:शुल्क दी गयी। 28 मरीजों का आप्रेशन के योग्य चुना गया जिनका ओप्रशन अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान नई दिल्ली में नि:शुल्क किया जायेगा। शिविर में डॅा. राजेन्द्र प्रसाद, नेत्र विज्ञान केन्द्र, अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान नई दिल्ली के अस्स्टिेँट प्रोफेसर, डॅा. सूरज सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम सदस्य डॅा. शानाम बोहरा, डॉ. ज्ञ. एस जे विकास, सर्व श्री एस के शर्मा, मुकेश सैनी, श्याम सुंदर शर्मा,मईनुददीन शाह, मिन्टु प्रधान, लकरा, महिन्द्र, गोपाल ने अपनी सेवाएं दी।

रोटरी फरीदाबाद के प्रधान रोटेरियन गुलशन नारंग, तरूण गुप्ता, सतीश भाटिया, वी के मखीजा, नरेश दल, आर के आहूजा, अरविंद चीमा, पूरनचंद कथूरिया, तीर्थ अरोड़ा, वी के मलिक भी विशेष रूप से रोगियों को शुभकामनाये देने के लिए उपस्थित हुए। बी आर भाटिया ने अपनी शुभकामनएं भेजी। मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने भी अपनी शुभकामनाएं भेजी। शहर की सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि मुख्यत: मोहन लाल अरोड़ा प्रधान शक्ति सेवा दल, महिन्द्र नागपाल, जीत सिंह भाटिया, प्रधान गुरू द्वारा उत्ली तोची, जोगिन्द्र सिंह भाटिया प्रधान तोजी सभा गुरूद्वारा, 5 एल तथा उनके साथी सर्वश्री नरेन्द्र भाटिया, दीवानचंद, कुन्दन लाल, संजय, संजय कुमार, राजकुमार, सुरेन्द्र कुमार, अखिल भारतीय महाबीर दल 1बी, गुलशन भाटिया, पूर्व पार्षद योगेश ढींगडा, बहादुर ङ्क्षसह सब्ब्रवाल, आदि गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

संस्था के प्रधान मेाहन ङ्क्षसह भाटिया ने बताया कि यह सभी कार्य पर जगनाथ के आशीर्वाद और संस्था के संस्थापक व वर्तमान में चेयरमैन छबीलदास भाटिया की प्रेरणा का ही फल है। लोकि एक छोटा पौधा आज वट वृक्ष बनकर लोगों की सहायता कर रहा है एवं प्रेरणा का स्त्रोत बनकर अपना जीवन सफल कर रहे है। उन्होने यह भी बताया कि आगामी सितम्बर 2016 तक नेत्र के सभी प्रकार के रोगों के लिए नि:शुल्क अस्पताल शुरू कर दिया जायेगा जो कि प्रदेश का पहला नि:शुल्क नेत्र अस्पताल होगा। इस शुभकार्य के लिए रोटरी प्रधान गुलशन नांरग तथा उनकी टीम ने भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
प्रधान मेाहन सिंह भाटिया ने इस शिविर में कार्यरत अपनी टीम के सदस्यों मुख्यत: सर्वश्री अनलि गांधी, मुख्य दलपति, प्रकाश लाल भाटिया उपप्रधान, बी डी भाटिया महासचिव, सुधीर कुमार हस्पताल इंचार्ज, रमेश दुआ सदस्य अस्पताल कमेटी, लोचन भ्ज्ञाटिया, राम नारायण, संन्तोख सिंह, विरमल चंद, विनोद कुमार, सुरेन्द्र कुमार,सतपाल सिंह, केवल भाटिया, वेद प्रकाश भाटिया, राधेश्याम भाटिया, चरनजीत भाटिया, राधेश्याम गांधी, जयप्रकाश भाटिया, योगेश भाटिया, कमल कुमार, योगेश भाटिया आदि का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।