April 27, 2024

उद्योग मंत्री करेंगे गीता महोत्सव का शुभारंभ

Palwal/Alive News : महात्मा गांधी सामुदायिक केन्द्र एवं पंचायत भवन में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय गीता महोत्सव का शुभारंभ 08 दिसम्बर को प्रात: 11:00 बजे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि गीता महोत्सव के अवसर पर गीता दर्शन से संबंधित एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में सरस्वती नदी से संबंधित विषय को भी शामिल किया गया है। प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विवरण का प्रदर्शन रहेगा। शुभारंभ समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
गीता महोत्सव के कार्यक्रमों में 09 दिस बर को प्रात: 11:00 बजे विधायक टेकचन्द शर्मा सेमिनार का शुभारंभ करेंगे। सेमिनार में विभिन्न वक्ताओं द्वारा गीता दर्शन पर व्याख्यान दिए जाएंगे। गीता महोत्सव के कार्यक्रमों में 10 दिसम्बर को दोपहर बाद 02:00 बजे से सांयकाल 04:00 बजे तक शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के सैक्टर-2 चौक से प्रारंभ हो कर आगरा चौक, न्यू कालोनी व कैंप कालोनी से गुजरती हुई आयोजन स्थल महात्मा गांधी सामुदायिक केन्द्र एवं पंचायत भवन में स पन्न होगी। गीता महोत्सव के कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी में 10 दिसम्बर को सांयकाल 05:00 बजे महात्मा गांधी सामुदायिक केन्द्र एवं पंचायत भवन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
शोभायात्रा को परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार झण्डी देकर रवाना करेंगे। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे और पारितोष वितरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा की देखरेख में गीता महोत्सव के आयोजन की शानदार तैयारियां की गई हैं। नगराधीश आशीमा सांगवान ने गीता महोत्सव आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।