March 10, 2026

अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सागर तथा पंकज का नाम शामिल है। आरोपी सागर पलवल के असावटी गांव का रहने वाला है और पंकज चावला कॉलोनी का निवासी है। आरोपी सागर को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान सेक्टर 2 एरिया बल्लबगढ़ से काबू किया था। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ में शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।