Faridabad/Alive News: बारहवीं पास युवक ने ठगी का जाल फैलाकर पचहतर लाख से ज्यादा की ठगी की रकम एक महिला के खाते में डालवाई। साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने आरोपी को खाता उपलब्ध कराने के
आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजियाबाद की प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था। पुलिस ने आरोपी दीपक पांचाल निवासी उतराचंल कॉलोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर 35 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में अपनी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर 2025 को उसने फेसबुक पर सर्फिंग करते हुए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के बारे एक विज्ञापन देख एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया।
जहां लिंक के द्वारा ठगो ने शिकायतकर्ता का क्रिप्टोकरेंसी में निवेश हेतु खाता खोला गया। जिसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये शिकायतकर्ता ने क्रिप्टोकरेंसी में कुल 75,69,041 रुपये निवेश किये। लेकिन कोई पैसा वापस नहीं मिला। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक ने ठगी के लिए अपनी एक जानकार महिला का खाता ठगों को दिया था। जिस खाते में ठगी के 2 लाख रुपये आये थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

