March 10, 2026

ठगी के मामले में एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : यूट्यूब चैनल के स्बसक्राईबर व व्यूवर बढाने व चैनल मॉनिटाइजेशन के नाम पर ठगी करने वाले एक आराेपी काे गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता के पास व्हाट्सएप पर मैसेज व कॉल करके स्बसक्राईबर, व्यूवर बढाने व चैनल मॉनिटाइजेशन करने की जानकारी दी थी औऱ खाता में पैसे डलवाये थे। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एन०आई०टी० में नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया। कि 22 मई को उसने अपना यूट्यूब चैनल के स्बसक्राईबर व व्यूवर बढाने के लिए व अपना चैनल मॉनिटाइजेशन करवाने के लिए के लिए इंस्टाग्राम से ऑफिशल_मोंटाइज 0001 पर सम्पर्क किया जिसके बाद उसके पास एक कॉल आया। जिसपर उन्होंने चैनल को मोनेटिइज करने के लिए उससे 99 हजार रूपये की मांग की। फिर उसने विभिन्न क्यू आर कोड पर 90 हजार 500 रूपये ठगों के पास भेजे। जिस शिकायत पर थाना साइबर एन०आई०टी० में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना एन०आई०टी० ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण निवासी गांव दाखीला जिला टोंक राजस्थान को गिरफ्तार किया है।