March 10, 2026

कांग्रेस जॉइन कर हरभजन सिंह जालंधर से लड़ सकते हैं चुनाव

Punjab/Alive News : पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में हरभजन जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार बन सकते हैं.

ये खबर नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बाद सामने आई है.

मिली जानकारी के अनुसार हरभजन सिंह राजनीति में कदम रखने के लिए कई महीनों से पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह के संपर्क में हैं.