October 27, 2026

अरुणाचल प्रदेश के EX CM कलिखो पुल का शव पंखे से लटका मिला

Arunachal Pradesh/Alive News : अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का शव मंगलवार को उनके घर में पंखे से लटका मिला. कलिखो पुल के सुसाइड का संदेह जताया जा रहा है.

युवा कलिखो पुल इस साल 19 फरवरी से 13 जुलाई तक अरुणाचल के मुख्यमंत्री रहे थे. लेकिन अरुणाचल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था. बीजेपी के समर्थन से वे राज्य के सीएम बने थे.