April 20, 2024

आज की सत्ता बापू की विरासत को वैश्विक पर्यटन का केंद्र बनाकर नष्ट करना चाहती है : राजेंद्र सिंह

Faridabad/Alive News : सर्वप्रथम आज बापू कूटी, सेवाग्राम में प्रार्थना सभा और बैठक आयोजित हुई। इस सभा में जलपुरुष डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में आर्थिक लोभ और सत्ता की लोलुप्ता के कारण भारत के इतिहास और विरासत के निर्माण को बदलने का प्रयास कर रहे है। इस अन्याय को हम स्वीकार नही करेंगे, यही हमारी हकदारी और जिम्मेदारी है। सत्यमेव जयते वर्तमान में झूठमेव जयते हो गया है। लोग यह सत्य और अहिंसा के अटूट संबंध को भूल गए है। बापू ने अपनी सादगी, सद्वभावना से आजादी दिलाई थी। यह स्वराज यात्रा देश के युवा, तरुण और किशोर में बापू की विरासत में आस्था पैदा करेगी, उनकी पूरी मानवता, समाज के लिए बापू के संदेश को लोकचेतना के माध्यम से पहुंचाएंगे।

राजेंद्र सिंह

बापू ने कहा था कि अपनी आवश्यकता बढ़ाने की पागल दौड़ में जो लोग लगे हुए है, वो निरर्थक मान रहे है। इस तरह खुद अपने सत्व में वृद्धि कर रहे हैं। उन सभी के लिए “हम यह क्या कर बैठे ?” ऐसा पूछने का समय एक दिन आए बैगर रहेगा नही। एक के बाद अनेक संस्कृतियां आई और गई लेकिन प्रगति की बड़ी – बड़ी बडाईयो़ के बाबजूद भी मुझे बार- बार पूछने का मन होता है कि ” यह सब किस लिए”, इसका प्रयोजन क्या है? डार्विन के समकालीन वॉलेस ने कहा कि तरह – तरह की नई- नई खोजों के बाबजूद मानव जाति की नैतिक ऊंचाई एक इंच तक बड़ी नही। टॉलस्टॉल ने यही बात कही, ईसा मसीह, बुद्ध, महोम्मद पैगंबर सभी ने एक ही बात कही है।

आगे इस संदेश को दोहराते हुए कहा कि आज की सत्ता इसी तरह की पागल दौड़ में दौड़ कर बापू की विरासत को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने का लालच दिखा कर नष्ट करना चाहती है। लोग बापू के स्थानों से सादगी, समता और आस्था की प्रेरणा लेने आते है, भाव्यता को देखने के लिए नही। इसके उपरांत बापू कुटी से कलेक्टर चौक तक पैदल मार्च निकाला गया, इसमें सैकड़ों गांधीजन एकत्रित हुए और गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा अमरावती पहुंची। यहां यात्रा का स्वागत किया गया और एक सभा आयोजित हुई।
इस यात्रा में हमारे साथी नरेंद्र चुघ, आशा बोथरा, जयेश जोशी, पारस प्रताप सिंह, अंकुश आदि उपस्थिति रहे। इसके बाद यात्रा ने अकोला के लिए प्रस्थान किया।

दूसरा दल सुरेश रैकवार के नेतृत्व जैतपुर गुजरान, गुवाड़ा कल्याण पहुंची, यहां किसानों से विरासत को बचाने और जानने की बात कही। तीसरा दल चमन सिंह और रणवीर सिंह के नेतृत्व में नादनपुर करौली पहुंची, चौथा दल राहुल सिसोदिया के नेतृत्व में निमली में चल रही है।