March 29, 2024

जिले के 9 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ टीकाकरण

Palwal/Alive News: जिला में कोविड-19 कोरोना वायरस की पूर्ण रोकथाम के उद्देश्य से सक्रिय रूप से वैक्सिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार (25 नवंबर) तक जिला में 9 लाख 23 हजार 213 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपायुक्त ने यह जानकारी दी। मिले आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बताया कि इनमें 6 लाख 38 हजार 882 लोगों को पहली डोज तथा 2 लाख 84 हजार 331 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। इनमें 4 लाख 99 हजार 699 पुरूष तथा 4 लाख 23 हजार 329 महिलाएं हैं, जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है।

उपायुक्त कृष्ण कुमार ने लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर प्रकार की मदद देने के लिए हैल्पलाईन नंबर जारी किए गए हैं। इनमें राज्य स्तरीय नंबर के साथ जिला स्तर के हैल्पलाईन नंबर शामिल हैं।

स्टेट हैल्पलाईन नंबर-8558893911 तथा हैल्थ डिपार्टमेंट हैल्पलाईन नंबर- 01275-240022 तथा 108 नंबर पर सहायता ली जा सकती है। साथ ही जिला प्रशासन के हैल्पलाईन नंबर-01275-298051 और 01275-248901 पर भी हर संभव मदद के लिए संपर्क किया जा सकता है। इन नंबरों पर संपर्क साध कर 24 घंटे सातों दिन मदद ली जा सकती है।