March 28, 2024

आप ने पंजाब चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, 18 उम्मीदवारों के नाम

Chadigarh/Alive News: आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 18 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बता दें कि आप प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज पंजाब में हैं। पार्टी ने उनके दौरे के बीच में यह सूची जारी की है।

दरअसल जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी ने 40 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। पार्टी अब कुल 58 प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है। सुल्तानपुर लोधी से सज्जन सिंह चीमा, फिल्लौर से प्रिंसिपल प्रेम कुमार, होशियारपुर से पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल व अटारी से एडीसी जसविंदर सिंह चुनाव मैदान में होंगे।

इसके अलावा बाबा बकाला से दलबीर सिंह टोंग, श्री आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज, खेमकरण से सरवन सिंह धुन्न, लुधियाना केंद्रीय से अशोक पप्पी पराशर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावली शुतराणा से कुलवंत सिंह बाजीगर, चब्बेवाल से हरमिंदर सिंह संधू, बलाचौर से संतोष कटारिया, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, भुच्चो मंडी से मास्टर जगसीर सिंह, जैतो से अमोलक सिंह, पटियाला देहाती से डा. बलबीर सिंह चुनाव मैदान में होंगे।

इससे पहले आप राज्य में दो सूचियां जारी कर चुकी है। पहले सूची में 10 नाम थे, जबकि दूसरी में 30 नाम। दूसरी सूची में दो गायक, कबड्डी खिलाड़ी और पूर्व आइपीएस अधिकारी भी शामिल थे। पार्टी ने अमृतसर नार्थ से पूर्व आइपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह, जबकि जालंधर के करतारपुर (एससी) से पूर्व डीसीपी बलकार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। गायिका अनमोल गगन मान मोहाली को खरड़ से टिकट दिया गया है, जबकि गायक बलकार सिंह सिद्धू बठिंडा की रामपुरा फूल सीट से किस्मत आजमाएंगे। पटियाला के घनौर से कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल घनौर उम्मीदवार बनाए गए हैं।