April 24, 2024

बीते 24 घंटे में कोरोना के आए 9283 नए मामले, 437 लोगों की हुई मौत

New Delhi/Alive News : देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 9283 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,481 है, जो पिछले 537 दिन में सबसे कम है। लेकिन 437 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10,949 लोगों ने महामारी को मात दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 465 लोग ठीक हुए। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,247 हैं। मिजोरम में अब तक 482 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मामले 132320 हैं, इनमें से 127591 लोग ठीक हो चुके हैं।