April 24, 2024

शादी का खाना खाकर 300 लोग हुए बीमार, सभी मरीज अस्पताल में भर्ती

Jaipur/Alive News : बीकानेर के एक गांव में बडेरन गांव में दोपहर को शादी समारोह के दौरान लगभग 300 बराती फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में रायता पीने से यह सभी बीमार पड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार भीखनेरा, काकड़वाला, बीकानेर के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। एक साथ इतने मरीजों के पहुंचने से स्थानीय अस्पतालों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, 88 लोगों में से चार बच्चों एक महिला को बीकानेर रेफर किया गया है। बाकी लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लूणकरणसर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर खाने की चीजों के नमूने भी लिए हैं।

जानकारी के अनुसार बडे़रण निवासी रतिराम और कालूराम बेनीवाल के घर में दो बेटियों और एक बेटे की शादी थी। कतरियासर और राजेरा से आई बारात के लोगों ने जैसे ही रायता पीना शुरू किया तो कुछ देर बाद उन्हें उल्टी और जी मचलाना जैसी दिक्कतें शुरू हो गई।